
त्योहारों की आहट, गैस की आफत... ईद और नवरात्रि से पहले गैस एजेंसियों पर हंगामा, लोगों के बीच कहासुनी
AajTak
मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. कई राज्यों में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह और सप्लाई में कमी की खबरों के बाद गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गई हैं. होटल और उद्योग भी कमर्शियल गैस की कमी से परेशान दिखाई दे रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान, इजरायल तथा अमेरिका के बीच युद्ध का असर अब भारत के कई शहरों में देखने को मिल रहा है. घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. कई जगह अफवाह फैलने के बाद गैस एजेंसियों पर भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग पहले से ही सिलेंडर लेने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं.
कहीं सप्लाई में कमी की शिकायत है तो कहीं युद्ध की खबरों के कारण लोग पैनिक में गैस लेने पहुंच रहे हैं. इसके चलते कई राज्यों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं.
देवरिया
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गैस खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोगों की भारी भीड़ गैस गोदामों पर उमड़ पड़ी. पिपरा, सुगौली और भाटपाररानी इलाके में सैकड़ों लोग सिलेंडर लेने पहुंच गए. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी घंटों लाइन में खड़े दिखाई दिए. भाटपाररानी के रमेश भारत गैस गोदाम पर लोगों की लंबी कतार लग गई. जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि युद्ध की खबरों के कारण लोग घबरा गए हैं. गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन मांग बढ़ने के कारण यह स्थिति बनी है.
बाराबंकी
बाराबंकी जिले में एलपीजी सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग होने के बावजूद भी एजेंसियां सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं. गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों के वीडियो भी सामने आए हैं. जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और इस बारे में इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं.

अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने से देश के होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर संकट गहराने लगा है. गैस की कमी के कारण कई जगहों पर होटलों को लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है और कुछ ने ईंधन बचाने के लिए मेनू में भी बदलाव कर दिया है. भोपाल में होटल संचालकों के पास केवल 48 घंटे का गैस स्टॉक बचा है और यदि प्रतिबंध नहीं हटा तो कारोबार ठप पड़ सकता है.

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को केंद्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए कड़ा 'थ्री लाइन व्हिप' जारी किया है. पार्टी ने बुधवार को सभी सदस्यों को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का आदेश दिया है.

पश्चिम एशिया में जारी लंबी जंग के प्रभावों के कारण घरेलू रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति में बाधा आ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने Essential Commodities Act लागू कर रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का उत्पादन बढ़ाएँ और आवश्यक हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम्स को LPG उत्पादन की ओर मोड़ें.










