
'PM मोदी करवाएं अपना नार्को टेस्ट', सिसोदिया से पूछताछ पर भड़की AAP का पलटवार
AajTak
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने PM पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से सबसे बड़े झूठ बोले कि 100 दिन में कालाधन वापस आएगा, नोटबंदी से कालाधन खत्म होगा और प्रत्येक व्यक्ति के खातों में 15 लाख रुपए आएंगे. प्रधानमंत्री नार्को टेस्ट में कह दें कि सीबीआई-ईडी स्वतंत्र है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई से पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच वार पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता पीएम मोदी हैं. भाजपा पहले उनका नार्को टेस्ट करवाए.
भाजपा ने शुरू की नार्को की मांग
पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि अगर किसी सीबीआई अधिकारी ने सिसोदिया को भाजपा में शामिल होने के लिए कहा है, तो उन्हें उस अधिकारी का नाम लेना चाहिए. अगर वह नहीं कर सकते तो उन्हें या तो नार्को टेस्ट की तैयारी करनी चाहिए या अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. सौरभ भारद्वाज ने इसी बयान का पलटवार करते हुए पीएम मोदी के नार्को टेस्ट की मांग की है.
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश से सबसे बड़े झूठ बोले कि 100 दिन में कालाधन वापस आएगा, नोटबंदी से कालाधन खत्म होगा और प्रत्येक व्यक्ति के खातों में 15 लाख रुपए आएंगे. प्रधानमंत्री नार्को टेस्ट में कह दें कि सीबीआई-ईडी स्वतंत्र है. अपने मित्रों के 10 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ नहीं किए. प्रधानमंत्री देश के इकलौते ऐसे नेता हैं जो देश में बड़े से बड़ा झूठ बेहद सफाई से बोलने के रिकॉर्ड में सबसे आगे हैं.
सिसोदिया की पूछताछ को बताया फर्जी
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल सीबीआई ने एक झूठे फर्जी मुकदमे में मनीष सिसोदिया से पूछताछ की. आज मनीष सिसोदिया गुजरात में चुनाव प्रचार में हैं. आज भाजपा के सांसद कह रहे हैं कि मनीष सिसोदिया का नार्को डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए. हमारा मानना है कि देश में अगर सबसे झूठ बोलने वाले राजनेता हैं तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










