
PM मोदी एक बार फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, US फर्म के सर्वे में बाइडेन को पछाड़ा
AajTak
मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में पीएम मोदी 71% रेटिंग के साथ नंबर एक पर हैं. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर हैं, जिनकी रेटिंग 66% हैं. इसके बाद तीसरा नंबर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी का आता है. उन्हें 60% रेटिंग मिली है. ये सर्वे 13-19 जनवरी तक कराया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिया नेता बन गए हैं. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम बोरिश जॉनसन जैसे नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के सर्वे में दुनिया के 12 नेताओं को पीछे छोड़ दिया. मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में पीएम मोदी 71% रेटिंग के साथ नंबर एक पर हैं. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर हैं, जिनकी रेटिंग 66% हैं. इसके बाद तीसरा नंबर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी का आता है. उन्हें 60% रेटिंग मिली है. ये सर्वे 13-19 जनवरी तक कराया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










