
PM बीमा योजना की राशि हड़पने जमा किए फर्जी डेथ सर्टिफिकेट, ज्यादा आवेदन आने पर हुआ खुलासा
AajTak
PMJJBY एक तरह का टर्म इंश्योरेंस है. इसमें 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है. इसके लिए उसे सालाना 330 रुपये का प्रीमियम भरना होता है. इस बीमा को किसी भी बैंक का खाताधारक खरीद सकता है.
UP News: राजधानी लखनऊ में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (PMJJBY) क्लेम लेने की कोशिश की गई. सैकड़ों की तादात में क्लेम के लिए आवेदन दिए गए. इनमें से कई आवेदकों की मृत्यु हो चुकी और बाद में बीमा कराया गया. वहीं, कइयों की मृत्यु ही नहीं हुई और क्लेम कर दिया गया. हालांकि, इस पूरे मामले पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है. अब जांच की जा रही है कि इतनी तादाद में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट कैसे बनाए गए?
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का क्लेम लेने के लिए 242 फर्जी डेथ सर्टिफिकेट लगाकर इंडिया फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनी से 4 करोड़ 84 लाख रुपए का क्लेम लेने का प्रयास किया गया. इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने पर कंपनी ने फॉर्म चेक करवाए तो सारे के सारे फर्जी निकले. इसके बाद कंपनी की तरफ से साइबर सेल में मुकदमा दर्ज करवाया गया.
साइबर सेल की एसीपी अल्पना घोष के मुताबिक, बीमा कंपनी का ऑफिस विभूति खंड साइबर टावर में है. जहां की लीगल वाइस प्रेसिडेंट विरल एम जोशी ने एफआईआर दर्ज करवाई है. कंपनी बैंक ऑफ बड़ौदा से अटैच है.
अपात्र लोगों ने किया दावा आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में लोगों ने मृत्यु के बाद पॉलिसी कराई गई या जिंदा होते हुए भी बीमा की राशि के लिए क्लेम कर दिया गया. आरोप है कि यह सभी प्रमाण पत्र फर्जी वेबसाइट crosgov.com और crossgov.in रजिस्टर कराए गए थे. जो कि एक बेंगलुरु की कंपनी है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले के आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया है.
क्या है PMJJBY ?
बता दें कि PMJJBY एक तरह का टर्म इंश्योरेंस है. इसमें 18 से 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति को 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है. इसके लिए उसे सालाना 330 रुपये का प्रीमियम भरना होता है. इस बीमा को किसी भी बैंक का खाताधारक खरीद सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










