
PM की मीटिंग में गुपकार ग्रुप के शामिल होने का शिवसेना ने किया विरोध, कहा- हमें सिर्फ PM पर भरोसा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के मसले पर अहम बैठक बुलाई गई है. इसमें गुपकार ग्रुप ने शामिल होने की हामी भर दी है, लेकिन प्रदेश में शिवसेना की ओर से इसका विरोध किया गया है. वहीं, दिल्ली में बीजेपी ने कोई टिप्पणी नहीं की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के मसले पर बुलाई गई बैठक को लेकर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जम्मू-कश्मीर के गुपकार ग्रुप ने मीटिंग में जाने का फैसला लिया है. हालांकि, शिवसेना गुपकार संगठन को बुलाने के फैसले से खुश नहीं है. शिवसेना, बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में कश्मीरी नेताओं के शामिल होने का विरोध किया है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी के नेतृत्व में एकत्रित शिव सैनिकों ने जम्मू-तवी पुल पर स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास मंगलवार को प्रदर्शन भी किया. यहां साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भविष्य तय करने को लेकर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है, मगर कश्मीरी नेताओं के साथ विचार-विमर्श कतई मंजूर नहीं है. शिवसेना नेताओं का आरोप है कि जिन्होंने भारतीय संविधान और निशान लागू होने का विरोध किया हो और जो आज भी धारा 370 की बहाली का दावा करते हो, उनके साथ बात नहीं होनी चाहिए. शिवसेना नेता मनीष साहनी ने कहा कि उन्हें आज केन्द्र सरकार की मंशा पर शक भी होने लगा है, शायद एकबार फिर जम्मू-कश्मीर की सत्ता हथियाने के मकसद से भाजपा कश्मीरी नेताओं के साथ किसी गठजोड़ की तैयारी कर रही है. मनीष साहनी ने कहा कि जम्मू संभाग की विधानसभा सीटें को बढ़ाने को लेकर भी कुछ साफ नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि जम्मू को अपना भविष्य तय करने के लिए "अलग जम्मू" की आवाज़ बुलंद करनी होगी. बीजेपी ने टाल दिया सवाल वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से दिल्ली में जब कश्मीरी नेताओं को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी नहीं सरकार का मसला है, ऐसे में वो कुछ नहीं कहना चाहेंगे. हालांकि, जम्मू-कश्मीर बीजेपी के नेता रविंद्र रैना का कहना है कि पीएम मोदी की अगुवाई में होने वाली मीटिंग में हर कोई शामिल होगा. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होने के प्रस्ताव को गुपकार ग्रुप ने स्वीकार कर लिया है.
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







