
Plane Crash in US: अमेरिका में फिर प्लेन हादसा, पार्किंग लॉट में जा गिरा विमान, कई घायल, मचा हड़कंप
AajTak
यह सिंगल इंजन बीचक्राफ्ट बोनांजा प्लेन था. घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. इस घटना के वायल वीडियो में घटनास्थल पर विमान के मलबे में आग लगते देखा जा सकता है.
अमेरिका में एक बार फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. पेंसिल्वेनिया में रिहायशी इलाके के पार्किंग लॉट में एक छोटा प्लेन क्रैश होकर जा गिरा.
यह घटना पेंसिल्वेनिया के लैंसेस्टर में हुई. इस घटना में विमान में सवार पांच लोग घायल हो गए. साथ ही आसपास के दर्जनभर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
यह सिंगल इंजन बीचक्राफ्ट बोनांजा प्लेन था. घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. इस घटना के वायल वीडियो में घटनास्थल पर विमान के मलबे में आग लगते देखा जा सकता है.
इस घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाया गया. इस हादसे की वजह से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक विमान अचानक बाईं ओर मुड़कर धड़ाम से नीचे गिरा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. हमने तुरंत इमरजेंसी कॉल किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









