
सिडनी अटैक में यहूदी नेता के सिर में लगी गोली, 7 अक्टूबर के हमास हमले में बाल-बाल बचे थे
AajTak
सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल के दौरान हुए आंतकी हमले में यहूदी समुदाय के प्रमुख नेता आर्सेन ऑस्ट्रोव्स्की भी घायल हुए हैं. हाल में ही वो सिडनी गए थे, अब इस फायरिंग में घायल हो गए. उन्हें सिर में चोट आई है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में हुई आतंकी घटना में मौत का आंकड़ा बढ़कर 12 पहुंच चुका है. रविवार को हनुक्का फेस्टिवल का आयोजन बोंडी बीच पर हुआ. इस फेस्टिवल के लिए वह भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे. सभी लोग आनंद उठा रहे थे, तभी दो हमलावरों ने समारोह को खूनखराबे में बदल दिया.
हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. यह हमला सिडनी के यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसे सुनियोजित और टार्गेटेड हमला बताया है.
इस हमले में एक ऐसा व्यक्ति भी घायल हुआ है, जो पहले ही अक्टूबर 7, 2023 के फिलिस्तीनी हमलों से बच चुका था. वह व्यक्ति है - यहूदी समुदाय के प्रमुख नेता आर्सेन ऑस्ट्रोव्स्की, अब सिडनी में हुई गोलीबारी में घायल हो गए. सिर में उन्हें चोट लगी है और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
एक स्थानीय न्यूज चैनल से बात करते हुए आर्सेन सिर में बैंडेज लगाए हुए नजर आते हैं और बताया कि, “मुझे सिर में चोट लगी, खून बह रहा. हमें नहीं पता था कि क्या हो रहा है, सब जगह अफरातफरी मची हुई थी.”
आर्सेन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हनुक्का समारोह में शामिल हुआ था, जब अचानक गोलियां चलने लगीं. लोग जान बचाने के लिए जमीन पर झुक गए, चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है.
यह भी पढ़ें: सिडनी के बोंडी बीच आतंकी हमले में 12 की मौत, PM मोदी बोले- यह मानवता पर अटैक, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







