
'बहुत गर्मी है मॉम, सुबह घर...', बॉन्डी बीच हमलावर ने हमले से पहले अपनी मां को बताई थीं कई बातें
AajTak
सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए हमले में 16 लोग मारे गए और कई घायल हुए. हमलावर ने हमले से पहले अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी, जिसमें उसने अपनी मां को कई बातें बताई थीं. पुलिस ने हमलावर पिता को मौके पर मार गिराया जबकि पुत्र को गिरफ्तार किया गया.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुए हमले में 16 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हैं. यहूदियों को निशाना बनाकर यह हमला कथित तौर पर पाकिस्तानी मूल के पिता-पुत्र ने मिलकर किया था. हनुक्का समारोह के दौरान हुई घातक गोलीबारी में शामिल हमलावर ने हमले से कुछ घंटे पहले अपनी मां से बात की थी.
'द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' के अनुसार, उसने अपनी मां से कहा था कि वो तैराकी करके लौटा है और खाने के लिए बाहर जा रहा है.
सिडनी के पश्चिमी इलाके बॉनीरिग स्थित अपने घर के बाहर पुलिस घेरे के बीच मीडिया से बात करते हुए हमलावर की मां वेरिना ने बताया कि उनके बेटे नवीद अकरम ने रविवार सुबह आखिरी बार फोन किया था. उस समय वो अपने पिता (दूसरा हमलावर) साजिद अकरम के साथ जर्विस बे में वीकेंड ट्रिप पर था.
नवीद से हुई बातचीत को याद करते हुए वेरिना ने कहा, 'उसने रविवार को मुझे फोन किया और कहा, मॉम, मैं अभी तैरकर आया हूं. मैं स्कूबा डाइविंग करने गया था. अब हम खाना खाने जा रहे हैं, और फिर आज सुबह घर लौट जाएंगे क्योंकि बहुत गर्मी है.'
इस फोन कॉल के कुछ घंटे बाद दोनों पिता-पुत्र साजिद और नवीद दोनों ने बीच पर यहूदियों के त्योहार हनुक्का के दौरान गोलीबारी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में 10 साल की एक बच्ची सहित 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. एक हमलावर समेत कुल 16 लोग मारे गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि हमलावर पिता और पुत्र थे.
मौके पर ही पुलिस ने 50 साल के साजिद अकरम को मार गिराया. 24 साल का नवीद अकरम ऑपरेशन के दौरान घायल हुआ और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





