
बोंडी बीच हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में सख्त किए जाएंगे बंदूक लेने के नियम... PM अल्बनीज का ऐलान
AajTak
सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी उत्सव के दौरान हुए सामूहिक गोलीकांड के बाद ऑस्ट्रेलिया में गन लॉ को और सख्त करने के संकेत मिले हैं. इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि हमलावर पिता की मौके पर मौत हो गई. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हथियार लाइसेंस की अवधि और हथियारों की संख्या पर नए प्रतिबंधों पर विचार की बात कही है.
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी के बोंडी बीच पर हुए भीषण गोलीकांड के बाद गन कानूनों को और सख्त करने के संकेत दिए हैं. यह हमला लगभग 30 साल में देश का सबसे घातक सामूहिक गोलीकांड माना जा रहा है. यह घटना उस वक्त हुई, जब बोंडी बीच पर यहूदी समुदाय का धार्मिक उत्सव हनुक्का मनाया जा रहा था. इस हमले में 15 लोगों की जान चली गई.
इस गोलीबारी की घटना के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि दुनिया के सबसे सख्त माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के गन कानून क्या अब भी प्रभावी हैं या नहीं. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि वह कैबिनेट से चर्चा करेंगे कि एक लाइसेंस पर हथियारों की संख्या कितनी होनी चाहिए और लाइसेंस की वैधता अवधि क्या हो.
यह भी पढ़ें: 'मैं मरने जा रहा हूं, फैमिली से कहना...', सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकियों से गन छीनने वाले हीरो अहमद की कहानी
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा, "लोगों की परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं. लोग धीरे-धीरे कट्टरपंथी बन सकते हैं. गन लाइसेंस हमेशा के लिए नहीं होना चाहिए."
24 वर्षीय एक हमलावर अस्पताल भर्ती
पुलिस के अनुसार, हमलावर 50 वर्षीय पिता और उसका 24 वर्षीय बेटा थे. बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. हमले में 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. दोनों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई गई है. पीड़ितों की उम्र 10 से 87 साल के बीच थी.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





