
हमास नेता ने सिडनी हमले के लिए नेतन्याहू को ठहराया जिम्मेदार, बोले- यह आतंकी कृत्य नहीं, और होंगे हमले
AajTak
हमास के सीनियर लीडर मोहम्मद नज़ाल ने सिडनी हमले के लिए इजरायली PM नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दावा किया कि गाजा नरसंहार के कारण दुनिया भर में हिंसक भावना भड़क रही है और ऐसे और हमलों की आशंका है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए घातक आतंकी हमले को लेकर हमास के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद नज्जाल के बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. नज्जाल ने इस हमले को आतंकी घटना मानने से इनकार करते हुए इसके लिए सीधे तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहराया है.
हमास नेता का दावा है कि गाजा में जारी युद्ध और कथित “नरसंहार” ने न केवल मुसलमानों बल्कि गैर-मुसलमानों के बीच भी हिंसक भावनाओं को जन्म दिया है. नज्जाल ने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं बदले, तो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे और हमले देखने को मिल सकते हैं.
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को सिडनी के बॉन्डी बीच में दो हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए. यह हमला देश में हाल के यहूदी-विरोधी घटनाओं की श्रृंखला के बीच हुआ.
यह भी पढ़ें: क्या है लाल रंग का उल्टा त्रिकोण, जो सिडनी आतंकी हमले से पहले यहूदी बेकरी के सामने दिखा?
हमलावरों की पहचान साजिद अकरम और नावेद अकरम (पिता-पुत्र) के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पिता को मार गिराया, जबकि बेटा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





