
आरोपी को छह साल पहले क्लीन चिट, खड़ी देखती रही पुलिस... बॉन्डी अटैक से सामने आईं कई खामियां
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी में 15 लोगों की जान चली गई, जिसमें एक बच्ची भी शामिल है. यह घटना देश की खुफिया एजेंसियों और पुलिस की कई स्तरों पर विफलता को दर्शाती है. हमलावरों में से एक नवीद अकरम, जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा था, को पहले क्लीन चिट दी गई थी.
बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी ने 15 लोगों की जान ले ली. यह घटना ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसियों और पुलिस की कई स्तरों पर विफलता को उजागर करती है. कथित पाकिस्तानी हमलावरों में से एक को इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने के बावजूद क्लीन चिट देना, यहूदी-विरोधी धमकियों को हल्के में लेना और गोलीबारी के दौरान पुलिसकर्मियों का कुछ देर तक चुपचाप खड़े होकर देखना, ये सभी बातें ऑस्ट्रेलिया में हुए इस नरसंहार के पीछे सिस्टमैटिक दिक्कतों की तरफ इशारा करती हैं.
पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती 24 साल का नवीद अकरम पहली बार अक्टूबर 2019 में ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसियों के रडार पर आया था. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि 'कुछ लोगों से उसके संबंधों के आधार पर आकलन किया गया था. लेकिन फिर यह निष्कर्ष निकाला कि इसके कोई संकेत नहीं थे कि उससे कोई खतरा है या फिर किसी तरह की हिंसा कर सकता है.'
सिडनी में यह गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब अक्टूबर 2023 में इजरायल-गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोधी घटनाओं (धमकियां, तोड़फोड़, आगजनी, ग्रैफिटी और हिंसक कृत्य) में तेज वृद्धि देखी गई है. अमेरिकी ब्रॉडकास्टर सीएनएन ने जनवरी 2025 में रिपोर्ट किया था कि सिडनी और मेलबर्न के यहूदी समुदाय हालिया यहूदी-विरोधी हमलों से सबसे अधिक खतरे में हैं.
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ABC न्यूज) को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बॉन्डी बीच पर पिता-पुत्र की कार से आईएस के दो झंडे बरामद हुए.
14 दिसंबर को यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान हुई बॉन्डी बीच गोलीबारी ने ऑस्ट्रेलिया की खुफिया व्यवस्था में गंभीर चूक को उजागर किया. हमले के पीछे शामिल पिता-पुत्र में से जीवित बचे 24 वर्षीय नवीद अकरम की 2019 में ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस ऑर्गनाइज़ेशन (ASIO) ने जांच की थी. ASIO ऑस्ट्रेलियाई खुफिया समुदाय की प्रमुख संस्था है. ASIO के महानिदेशक माइक बर्गेस ने कहा कि अकरम के सिडनी स्थित इस्लामिक स्टेट सेल से करीबी संबंध थे. इस वजह से उसके खिलाफ छह महीने तक जांच चली.
इन संबंधों के बावजूद, अधिकारियों ने उसे अब खतरा न मानते हुए निगरानी खत्म कर दी. यही फैसला अब अधिकारियों के गले की हड्डी बन गया है. नवीद अकरम और 50 साल के उसके पिता साजिद अकरम ने बॉन्डी बीच पर हमला कर 15 लोगों की जान ले ली है.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





