
टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था, पाकिस्तान से कनेक्शन... सिडनी के आतंकियों पर कई दावे
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पिता-पुत्र थे और इनमें से एक का ISIS से पुराना कनेक्शन रहा है. यहूदी समुदाय के आयोजन पर हुए इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई है.
ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बोंडी बीच पर रविवार शाम हुई भीषण गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. यह हमला न सिर्फ बीते तीन दशकों का सबसे घातक गन अटैक बताया जा रहा है, बल्कि अब इसे एक सुनियोजित आतंकवादी और यहूदी विरोधी (एंटी-सेमिटिक) हमला माना जा रहा है. जांच के साथ-साथ लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं. आतंकियों की नागरिकता पहचान को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं.
अब तक की जानकारी के मुताबिक, हमले में शामिल दोनों आतंकी पिता-पुत्र थे. 24 वर्षीय नावीद अकरम और उसके 50 वर्षीय पिता साजिद अकरम की पहचान स्थानीय मीडिया और पुलिस ने की है. हमले के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद अकरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नावीद अकरम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. इस घटना में कुल 16 लोगों की जान चली गई, जिनमें 15 आम नागरिक और एक हमलावर शामिल है.
यह भी पढ़ें: आतंकियों की कार में ISIS का झंडा, 6 साल से रडार पर था एक आतंकी... सिडनी शूटिंग की Inside Story
ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियों के अनुसार, नावीद अकरम का ISIS से संबंध साल 2019 में सामने आ चुका था और उस वक्त उसकी जांच भी की गई थी. नावीद ऑस्ट्रेलिया में ही जन्मा था, जबकि उसका पिता साजिद अकरम पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा पर आया हुआ था. हालांकि, सिडनी पुलिस ने इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया है.
साजिद अकरम के पास 6 बंदूकों का वैध लाइसेंस
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि साजिद अकरम के पास छह बंदूकों का वैध लाइसेंस था और हमले में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने मौके से कुछ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी बरामद किए हैं, हालांकि उन्हें शुरुआती स्तर का बताया गया है.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





