
LIVE: ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत, बोंडी बीच हमले की PM मोदी ने कड़ी निंदा की
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार शाम हनुक्का समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दो हमलावरों ने भीड़ पर फायरिंग की, जिनमें से एक को मौके पर ढेर कर दिया गया जबकि दूसरा गिरफ्तार है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में दो हमलावरों ने रविवार शाम को तांडव मचा दिया. शहर में हनुक्का समारोह का आयोजन हो रहा था, इसी दौरान अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई. इस हमले में 12 लोगों की जान चली गई.
शाम करीब 6:40 बजे, चश्मदीदों के अनुसार, दो हमलावर एक वाहन से उतरे और बोंडी पवेलियन के पास फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और समुद्र तट पर चीख-पुकार का माहौल बन गया.
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक हमलावर को ढेर कर दिया गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया.
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई शूटिंग देश की सबसे घातक घटनाओं में से एक मानी जा रही है. इस दिल दहला देने वाली घटना से जुड़ी हर अहम जानकारी को यहां लगातार अपडेट किया जा रहा है. घटनास्थल से आने वाले ताज़ा अपडेट, आधिकारिक बयानों और जांच से जुड़ी हर बड़ी खबर आपको सबसे पहले और सटीक यहीं मिलेगी.
- बोंडी बीच में हुई फायरिंग की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है.
- बोंडी बीच में हुई फायरिंग की घटना पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि बॉन्डी में जो दृश्य सामने आए, वे “बेहद चौंकाने वाले और पीड़ादायक” हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







