
क्या है लाल रंग का उल्टा त्रिकोण, जो सिडनी आतंकी हमले से पहले यहूदी बेकरी के सामने दिखा?
AajTak
सिडनी में बोंडी बीच पर हमले के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी आशंका पहले से थी. दरअसल गाजा में इजरायल और आतंकी संगठन हमास की जंग छिड़ने के कुछ वक्त बाद ही ऑस्ट्रेलिया में एक यहूदी बेकरी शॉप के सामने लाल रंग का उल्टा त्रिकोण बना दिखा. यही ट्रायंगल हमास इस्तेमाल करता रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में 15 मौतों की पुष्टि हो चुकी. हमलावरों के बारे में पहला कयास ये है कि वे पाकिस्तानी मूल के थे. इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि हमला एकदम ही अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके संकेत पहले से मिल रहे थे. सिडनी में यहूदी बेकरियों के सामने लाल रंग का उल्टा त्रिभुज बना दिया गया था, जो यहूदी विरोध का प्रतीक है. इस चरमपंथी चिन्ह की जड़ें हिटलर-शासित जर्मनी तक जाती हैं.
चल पड़ी यहूदी विरोध की सुनामी
दो साल पहले अक्तूबर में आतंकी दल हमास ने इजरायली सीमा पर गोलीबारी करते हुए हजारों यहूदियों की जान ले ली और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बना लिया. इससे गुस्साए तेल अवीव ने आनन-फानन गाजा पट्टी पर हमला कर दिया. गाजा वही इलाका है, जहां से हमास ऑपरेट करता है. युद्ध चलता रहा. हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर हुआ है. इजरायल ने तो अपने लोगों को छुड़ाने के लिए हमास पर अटैक किया, लेकिन इस बीच दुनिया के तमाम देश उसके खिलाफ बोलने लगे. ये जंग मुस्लिम बनाम यहूदी नहीं रही, बल्कि पश्चिम देशों में रहती मुस्लिम आबादी भी यहूदियों पर आक्रामक होने लगी.
इसी आक्रामकता का ताजा उदाहरण है, सिडनी में हुआ आतंकी अटैक, जिसमें हमलावरों ने लगभग 15 जानें ले लीं. त्योहार का जश्न मना रहे यहूदियों पर ये खुला हमला था, लेकिन पहले से ही ऑस्ट्रेलियाई शहर में यहूदी विरोध के संकेत मिलने लगे थे. सिडनी के पूर्वी हिस्से, जहां यहूदी आबादी ज्यादा है, वहां दीवारों पर धर्म विरोधी बातें दिखने लगीं. यहूदी प्रॉपर्टीज पर आगजनी हुई. यहां तक कि उनके धार्मिक स्थलों पर भी बम फेंका गया. यूनिवर्सिटीज में भी यहूदी स्टूडेंट्स पर हिंसा होने लगी.
लेकिन इस सब की शुरुआत हुई थी एक यहूदी बेकरी के सामने लाल रंग के त्रिकोण से. गाजा हमले के कुछ ही दिनों बाद किसी ने स्प्रे से ये पेंटिंग बना दी थी. यही पहला संकेत था. हमास की मिलिट्री विंग ने भी कई बार ये संकेत बनाया था. वो इजरायली टैंकों को मारने से पहले भी उनपर ये निशान बनाती थी. फिलिस्तीन के झंडे में भी एक आड़ा त्रिभुज दिखता है.
क्या है नाजी दौर से संबंध

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





