
सिडनी शूटिंग में लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल? पुलिस जांच में गोलीबारी करने वाले पिता-पुत्र की पहचान
AajTak
सिडनी के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है. पुलिस ने बताया कि हमलावर पिता-बेटे हैं. माना जा रहा है कि आरोपियों ने इस हमले में अपने लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल किया है, क्योंकि मृत हमलावर के नाम पर छह फायर आर्म्स लाइसेंस थे.
सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान गोलीबारी में शामिल दो बंदूकधारियों की पहचान हो गई है. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान 50 और 24 वर्ष के पिता और पुत्र के रूप में की है. हालांकि, जांचकर्ताओं ने किसी अन्य हमलावर की संलिप्तता से इनकार कर दिया है. पुलिस का मानना है कि हमला पिता-पुत्र ने इस हमला में लाइसेंस हथियारो का इस्तेमाल किया है, क्योंकि आरोपी शख्स के नाम पर छह फायर आर्म्स पंजीकृत थे. न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त माल लैंयन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रातभर की जांच के बाद महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं. पुलिस ने रात भर की जांच में हमलावरों और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि कर ली है और घटना को यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया आतंकवादी हमला घोषित दिया है. अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बंदूकधारी भी शामिल है, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं. कमिश्नर के अनुसार, 50 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस की गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही मारा गया, जबकि 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में पुलिस हिरासत में है.
लाइसेंसधारी हथियारों का इस्तेमाल पुलिस ने बताया कि रात को पश्चिमी सिडनी के बोनीरिग और कैंप्सी इलाकों में दो संपत्तियों पर छापेमारी की. जांच में पता चला कि मृतक 50 वर्षीय व्यक्ति के नाम पर छह फायर आर्म्स पंजीकृत थे और वह लाइसेंसधारी बंदूक मालिक था. लैंयन ने कहा, 'मानना है कि हमले में इन्हीं छह हथियारों का इस्तेमाल किया गया.' पुलिस इस बात की गहन जांच करेगी कि हथियार कैसे प्राप्त किए गए और इस्तेमाल किए गए. उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति पास करीब 10 सालों से बंदूक लाइसेंस रखता था.
विस्फोटक उपकरण बरामद
पुलिस कमिश्नर ने हमलावरों के मकसद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने ये भी नहीं बताया कि दोनों पहले से पुलिस की निगरानी में थे या नहीं. घटनास्थल पर ISIS झंडा मिलने की खबरों पर भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है. लैंयन ने कहा, 'हम हमले के पीछे के मकसद की जांच करेंगे और ये जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है.' उन्होंने स्पष्ट किया कि हमले की कोई पूर्व सूचना नहीं थी. घटनास्थल के पास दो सक्रिय इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण (IED) मिले, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया.
धर्मस्थलों पर मौजूद रहेगी पुलिस लैंयन ने बताया कि हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई करने पहुंचे न्यू साउथ वेल्स के दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए और वह अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धर्म स्थलों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
दरअसल, रविवार को यहूदी त्योहार का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग बॉन्डी बीच पर इकट्ठे हुए थे. इसी दौरान दो बंदूकरधारियों ने एक पूल से भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. इस आतंकी हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 29 अन्य घायाल हो गए. घायलों में दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





