
यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म करने की नई कोशिश, जेलेंस्की ने NATO में शामिल होने की जिद छोड़ी, बर्लिन में सुरक्षा गारंटी पर बातचीत शुरू
AajTak
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जर्मनी के बर्लिन में रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए नई वार्ता शुरू की है, जिसमें अमेरिका और यूरोपीय साझेदार भी शामिल हैं। ये वार्ता 20-सूत्रीय योजना की समीक्षा कर सीजफायर की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास है.
यूक्रेन ने नाटो में शामिल होने की अपनी महत्वाकांक्षा छोड़ दी. राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को बर्लिन में रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू होने के मौके पर कहा कि यूक्रेन ने पश्चिमी सुरक्षा की गारंटियों के बदले नाटो (Nato) में शामिल होने की अपनी महत्वाकांक्षा को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की है. ये बातचीत जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मेजबानी में की जा रही है. जहां बर्लिन में जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और सलाहकार जेरेड कुशनर से आमने-सामने बातचीत की. रॉयटर्स के अनुसार, मर्ज ने संक्षिप्त उद्घाटन टिप्पणी दी और फिर दोनों प्रतिनिधिमंडलों को बातचीत के लिए छोड़ दिया. जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन, अमेरिका और यूरोपीय साझेदार एक 20-सूत्रीय योजना की समीक्षा कर रहे हैं जो सीजफायर का कारण बन सकती है.
वार्ता में शामिल हो सकते हैं यूरोपीय नेता
बताया जा रहा है कि सोमवार को अन्य यूरोपीय नेता भी इन वार्ताओं में शामिल होने वाले हैं. वार्ता से पहले जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका, यूरोप और अन्य सहयोगियों से सुरक्षा गारंटियां NATO सदस्यता का विकल्प बन सकती हैं. व्हाट्सएप चैट में पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, 'शुरू से यूक्रेन की इच्छा NATO में शामिल होने की थी, क्योंकि ये वास्तविक सुरक्षा गारंटी है. पर अमेरिका और यूरोप के कुछ साझेदारों ने इस दिशा का समर्थन नहीं किया.' उन्होंने कहा कि इसलिए आज अमेरिका के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा गारंटियां, अमेरिका से हमारे लिए आर्टिकल 5 जैसी गारंटियां और यूरोपीय सहयोगियों तथा कनाडा, जापान जैसे अन्य देशों को दी गई सुरक्षा गारंटी, एक और रूसी आक्रमण को रोकने का मौका है. ये हमारी ओर से पहले से ही एक समझौता है. उन्होंने जोर दिया कि ये गारंटियां कानूनी रूप से बाध्यकारी होनी चाहिए.
20 सूत्री योजना की समीक्षा जारी जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिका और यूरोपीय सहयोगी एक 20 सूत्री योजना की समीक्षा कर रहे हैं जो सीजफायर की ओर ले जा सकती है. उन्होंने कहा कि कीव मॉस्को के साथ सीधी बातचीत नहीं कर रहा है. ज़ेलेंस्की ने कहा, 'मौजूदा मोर्चों पर सीजफायर एक उचित विकल्प होगा.'
तटस्थ स्थिति अपनाए युक्रेन उधर, रूस लंबे वक्त से मांग करता रहा है कि यूक्रेन NATO महत्वाकांक्षा छोड़े और तटस्थ स्थिति अपनाए. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनबास के उन हिस्सों से यूक्रेनी सेना की वापसी और यूक्रेन की धरती पर NATO सैनिकों की तैनाती न होने की शर्त भी रखी है. हालांकि, जेलेंस्की ने पहले कहा था कि किसी भी समझौते से एक 'गरिमापूर्ण' शांति (Dignified Peace) मिलनी चाहिए. कि रूस फिर से यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा. कीव पर वाशिंगटन (Washington) से बातचीत के माध्यम से समझौता स्वीकार करने का दबाव बढ़ रहा है. जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि कोई भी सुरक्षा गारंटी कानूनी रूप से बाध्यकारी होनी चाहिए. ये उनके पक्ष से किया गया एक समझौता है. यूक्रेन ने मास्को पर शहरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के माध्यम से युद्ध को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है. ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित यूरोपीय सहयोगी (European Allies) पहले के अमेरिकी प्रस्तावों को पुनर्गठित करने पर काम कर रहे हैं.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





