
सिडनी में यहूदी त्योहार के दौरान बोंडी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत की खबर... 2000 लोग थे मौजूद
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार शाम हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ऑपरेशन लॉन्च किया गया है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित बोंडी बीच रविवार शाम उस समय दहशत में डूब गया, जब समुद्र तट पर अचानक कई राउंड गोलियां चलने की खबर सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए समुद्र तट से भागते नजर आए. यह घटना यहूदी त्योहार हनुक्का (चानुक्का) के मौके पर हुई, जहां कमोबेश 2000 लोग मौजूद थे.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा को शाम करीब स्थानीय समयानुसार 6:45 बजे बोंडी बीच पर कई लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली. एंबुलेंस अधिकारियों ने बताया कि कई घायलों का इलाज मौके पर ही किया गया, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी राज्य एंबुलेंस अधिकारियों के हवाले से घायलों की पुष्टि की है.
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने इस घटना पर कहा कि जानकारी सामने आना बाकी है. पुलिस के अनुसार, बोंडी बीच से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल पूरे इलाके में सघन सुरक्षा अभियान जारी है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे बोंडी बीच और आसपास के इलाकों से दूर रहें. जो लोग मौके पर मौजूद हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







