
Place of worship act: ओवैसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा
AajTak
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को चार हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था, साथ ही अगले आदेश तक देशभर में सर्वे का आदेश देने पर भी अदालतों पर रोक लगा दी थी.
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के समर्थन में दायर AIMIM सुप्रीमो असद्दुदीन ओवैसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है. सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि ओवैसी की याचिका को केस से जुड़ी सभी पेंडिंग याचिकाओं के साथ जोड़ दिया जाए.
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई होगी. कोर्ट के आदेश के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल 'x' पर असद्दुदीन ओवैसी ने लिखा है कि मैंने पूजा स्थल अधिनियम, 1991 के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, सुप्रीम कोर्ट ने आज याचिका को टैग कर दिया है...
अगले आदेश तक रोक प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से चार हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था, साथ ही अगले आदेश तक देश भर मे सर्वे का आदेश देने पर रोक लगा दी थी. कोर्ट ने इस याचिका में उठाए गए मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और चार हफ्ते में जवाब मांगा है.
अयोध्या को इससे अलग रखा गया था
ये कानून 15 अगस्त 1947 से मौजूद धार्मिक स्थलों पर पुन: दावा करने के लिए वाद दायर करने तथा उनके चरित्र में बदलाव की मांग पर रोक लगाता है. 1991 का ये कानून कहता है कि 15 अगस्त 1947 से पहले जो धार्मिक स्थल जिस रूप में था, उसी रूप में रहेगा. अयोध्या के मामले को इस कानून से बाहर रखा गया था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







