
Pitru Paksha 2021: गया में ही क्यों पितरों का श्राद्ध करने जाते हैं लोग? जानें पौराणिक महत्व
AajTak
गया को विष्णु का नगर माना गया है. यह मोक्ष की भूमि कहलाती है. विष्णु पुराण और वायु पुराण में भी इसकी चर्चा की गई है. विष्णु पुराण के मुताबिक, गया में पिंडदान करने से पूर्वजों को मोक्ष मिल जाता है और वे स्वर्ग चले जाते हैं. माना जाता है कि स्वयं विष्णु यहां पितृ देवता के रूप में मौजूद हैं, इसलिए इसे 'पितृ तीर्थ' भी कहा जाता है.
पितृपक्ष (Pitru Paksha 2021) में पूर्वजों की आत्मा की शांति पिंडदान और श्राद्ध करने की परंपरा है. ज्यादातर लोगों की इच्छा होती है कि वो गया जाकर ही पिंडदान करें. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पिंडदान मोक्ष प्राप्ति का एक सहज और सरल मार्ग है. यूं तो देश के कई स्थानों में पिंडदान किया जाता है, लेकिन बिहार के फल्गु तट पर बसे गया में पिंडदान का बहुत महत्व है. कहा जाता है कि भगवान राम और सीताजी ने भी राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए गया में ही पिंडदान किया था. गया में पहले विभिन्न नामों की 360 वेदियां थीं, जहां पिंडदान किया जाता था. इनमें से अब 48 ही बची हैं. इन्हीं वेदियों पर लोग पितरों का तर्पण और पिंडदान करते हैं. पिंडदान के लिए प्रतिवर्ष गया में देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










