
'PhD इंटरव्यू में बिना सवाल पूछे फेल कर दिया', गोल्ड मेडलिस्ट और दो बार नेट एग्जाम पास छात्रा का CCSU पर आरोप
AajTak
छात्रा हिमानी का कहना है कि उसने पीएचडी के लिए आवेदन किया था लेकिन जब रिजल्ट देखा तो वह चौक गई. उसका नाम सूची में नहीं था जिसके बाद वह मंगलवार को कैंपस पहुंची तो बताया गया कि उसके इंटरव्यू में कम अंक हैं. छात्रा का कहना है कि इंटरव्यू पैनल में उससे एक भी सवाल नहीं पूछा गया था.
मेरठ में एक गोल्ड मेडलिस्ट और दो बार नेट परीक्षा पास छात्रा ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) प्रशासन पर पीएचडी में दाखिले के लिए इंटरव्यू में बिना सवाल किए ही फेल करने का आरोप लगाया है. छात्रा का कहना है कि जब उसने सिलेक्शन लिस्ट देखी तो उसमें उसका नाम नहीं था और जब इसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसके इंटरव्यू में कम मार्क्स हैं, जबकि छात्रा का कहना है कि उससे कोई सवाल ही नहीं पूछा गया था.
दरअसल, वर्ष 2019 में इतिहास में सर्वाधिक अंक पाते हुए दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों गोल्ड मेडल पाने वाली छात्रा हिमानी पाल ने पीएचडी करने के लिए मेरठ की सीसीएस यूनिवर्सिटी से फॉर्म भरा था. हिमानी का कहना है कि उसने पीएचडी के लिए आवेदन किया था लेकिन जब रिजल्ट देखा तो वह चौक गई. उसका नाम सूची में नहीं था जिसके बाद वह मंगलवार को कैंपस पहुंची तो बताया गया कि उसके इंटरव्यू में कम अंक हैं. छात्रा का कहना है कि इंटरव्यू पैनल में उससे एक भी सवाल नहीं पूछा. छात्रा ने कहा वो दो बार नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है. विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट है, आखिर यह कैसे संभव हो सकता है. इस मामले में सीसीएस यूनिवर्सिटी ओर से एक कमेटी बनाई गई जिसने पाया की हिमानी को 22 अंक दिए गए थे लेकिन हिमानी जांच समिति की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है.
वहीं यूनिवर्सिटी के प्रशासन का कहना है कि छात्रा ने रजिस्ट्रार से शिकायत की जिसके बाद रजिस्ट्रार के द्वारा इस पर जांच समिति बनाई गई थी. जांच समिति ने इतिहास विभाग में जाकर जांच की जिसमें पाया की छात्रा को 22 नंबर इंटरव्यू में मिले हैं. सीसीएस यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जहां तक छात्रा के आरोपों का सवाल है कि उससे कोई सवाल नहीं किया गया इंटरव्यू के लिए तीन लोग बाहर से आते हैं और दिन भी वही रहते हैं, HOD भी वही होता है ऐसा पॉसिबल नहीं कि किसी ने कुछ सवाल ही न किया हो.
वहीं हिमानी का कहना है कि उसने हर जगह एप्लीकेशन दी है, 2 दिनों से कैंपस के चक्कर लगा रही है, उसको 22 नंबर कहां से मिले जब किसी ने कोई सवाल ही नहीं किया. हिमानी आज भी सीसीएस यूनिवर्सिटी के प्रशासन से मिली थी और अब उसे सोमवार को बुलाया गया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









