Pfizer व Moderna की वैक्सीन से नहीं कम होता स्पर्म काउंट, जानिए प्रजनन क्षमता पर क्या कहती है स्टडी?
AajTak
स्टडी में बताया गया कि 18-50 वर्ष के 45 स्वस्थ्य वालंटियर को फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना के mRNA वैक्सीन लगाने के लिए चुना गया. इन लोगों की पहले ही यह जांच कर ली गई कि उन्हें प्रजनन संबंधी कोई समस्या तो नहीं है.
कोरोना की वैक्सीन फाइजर और मॉडर्ना (Pfizer and Moderna) लगवाने के बाद पुरुष प्रजनन क्षमता को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. एक स्टडी में दावा किया गया कि दोनों वैक्सीन का पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है. स्टडी के मुताबिक, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी पुरुषों के स्पर्म काउंट यानी शुक्राणुओं का स्तर कम नहीं होता. ये स्टडी 'जामा' नामक पत्रिका में गुरुवार को प्रकाशित हुई. इसमें बताया गया कि 18-50 वर्ष के 45 स्वस्थ्य वालंटियर को फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना के mRNA वैक्सीन लगाने के लिए चुना गया. इन लोगों की पहले ही यह जांच कर ली गई कि उन्हें प्रजनन संबंधी कोई समस्या तो नहीं है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










