
Petrol Price Today 10 May 2021: पेट्रोल-डीजल आज फिर हुआ महंगा, मई में अबतक 5 बार बढ़े दाम
Zee News
Petrol Price 10 May 2021 Update: पिछले हफ्ते पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार चार दिन बढ़ीं थीं. इस हफ्ते की शुरुआत भी रेट बढ़ने के साथ हुई है. मई में पेट्रोल-डीजल अबतक 5 बार महंगा हो चुका है.
Petrol Price 10 May 2021 Update: अलग अलग राज्यों में लॉकडाउन और प्रतिबंधों की वजह पेट्रोल पंपों की कमाई भले ही गिरी हो, लेकिन भाव में कोई कमी नहीं है, मतलब डिमांड कम है लेकिन कीमतें बढ़ रही हैं. पिछले हफ्ते लगातार 4 दिनों से कीमतें बढ़ रही थीं, शनिवार और रविवार को रेट नहीं बढ़े, लेकिन आज फिर से कीमतें बढ़ी हैं. 4 मई से लगातार 4 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे, जबकि चुनावों की वजह से इसके पहले 18 दिन तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में शांति छाई रही थी. आज पेट्रोल का रेट 25-26 पैसे बढ़ा है, जबकि डीजल 31-35 पैसा महंगा हुआ है. इन चार दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1.13 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि डीजल पूरा 1.33 रुपये महंगा हो चुका है.More Related News





