
PepsiCo के FC5 आलू पेटेंट को भारत ने किया रद्द, गुजरात के किसान खुश, जानें पूरा मामला
AajTak
Pepsico Lay's potato case:इस मामले में पेप्सिको कंपनी के भारतीय प्रवक्ता ने कहा, ' हमें इस आदेश के बारे में जानकारी हुई है, आदेश की हम समीक्षा कर रहे हैं.' वहीं गुजरात में मौजूद एक किसान बिपिन पटेल ने कहा, ' ये आदेश भारतीय किसानों की बड़ी जीत है, जिससे ये भी सुनिश्चित हो गया है कि वे भारत में कोई भी फसल उगा सकते हैं'.
Pepsico potato case: भारत ने पेप्सिको कंपनी ( PepsiCo Inc) के 'एक्सक्लूसिव आलू पेटेंट' को रद्द कर दिया है. इस बात का आदेश प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैराइटी एंड फार्मर्स राइट्स (PPVFR) अथॉरिटी ने दिया है. दरअसल, पेप्सिको ही भारत में पॉपुरल लेस चिप्स (Lay's potato chips) का प्रोडक्शन करती है. साल 2019 में पेप्सिको ने गुजरात के रहने वाले किसानों पर केस कर दिया था, पेप्सिको का कहना था जो एफसी5 आलू (FC5 potato) उगाए गए हैं, इसमें आलू के चिप्स के लिए कम आर्द्रता चाहिए होती है. हालांकि, बाद में अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौजूद इस कंपनी ने किसानों के ऊपर से ये केस वापस ले लिया और आपसी समझौते की बात कही थी. इसके बाद, कविता कुरुगांती (Kavitha Kuruganti) जो किसानों के हितों के लिए काम करने वाली एक्टिविस्ट हैं, उन्होंने PPVFR में एक याचिका दायर कर दी. अपनी याचिका में उन्होंने पेप्सिको को मिले एफसी5 आलू की वैराइटी को मिले एकाधिकार को खत्म करने की मांग की थी. अपनी याचिका में उन्होंने ये भी कहा भारत में जो फसलें बीज के द्वारा उगाई जाती हैं, वे पेटेंट की इजाजत नहीं देती हैं. इस बात पर प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैराइटी एंड फार्मर्स राइट्स (PPVFR) अथॉरिटी ने सहमति जताई. जिसके बाद अथॉरिटी के चेयरमैन केवी प्रभु ने आदेश देते हुए इसे रद्द कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










