
Paush Amavasya 2025: 19 या 20 दिसंबर, कब है पौष अमावस्या? यहां जानें सही तिथि और स्नान-दान का मुहूर्त
AajTak
Paush Amavasya 2025: पौष महीने में पड़ने वाली अमावस्या बहुत खास मानी जाती है, कहते हैं पौष अमावस्या के दिन अगर मन से पितरों को प्रसन्न किया जाए तो पितृ दोष से छुटकारा पाया जा सकता है.
Paush Amavasya 2025: हिंदू धर्म में पौष अमावस्या बहुत ही खास मानी जाती है. इस दिन स्नान-दान, पितरों का तर्पण और सूर्य देव की पूजा करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साल 2025 के अंत में पौष अमावस्या पड़ेगी. यह दिन पितरों को स्मरण करने और दान-पुण्य करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, अमावस्या के दिन किए गए तर्पण और दान से पितरों को शांति मिलती है. जब पितर प्रसन्न होते हैं, तो उनका आशीर्वाद परिवार में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आता है.
पौष अमावस्या की तिथि (Paush Amavasya 2025 Date & Tithi)
पौष अमावस्या की तिथि की शुरुआत 19 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार, 19 दिसंबर को पौष अमावस्या का व्रत रखा जाएगा.
इस अमावस्या को छोटा पितृ पक्ष के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन तर्पण और दान करना सबसे फलदायी और शुभ माना जाता है.
पौष अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त (Paush Amavasya 2025 Snan Daan Muhurat)
पौष अमावस्या के दिन स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. इस दिन पितरों की पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












