
UPSC का दिव्यांग उम्मीदवारों को बड़ा तौहफा, अब मन-पसंद सेंटर पर दें पाएंगे एग्जाम
AajTak
UPSC ने दिव्यांग उम्मीदवारों को बड़ी सौगात दी है, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. अब सभी परीक्षा में दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी मन-पसंद सेंटर दिया जाएगा.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से PwBD उम्मीदवारों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने इस बात का ऐलान किया है कि अब से सारी परीक्षाओं में दिव्यांग उम्मीदवारों को उनकी मन-पसंद का सेंटर अलॉट किया जाएगा.
आयोग का ये फैसला दिव्यांग उम्मीवारों के लिए एग्जाम प्रोसेस को आरामदायक बनाने के लिए लिया गया है. उनके मुताबिक, उन्हें चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन एग्जाम के लिए उन्हें दूर जाने में परेशानी होती, जिसके कारण ये फैसला लिया गया है. ऐसे में अब हर दिव्यांग उम्मीदवार को उनके द्वारा चुना गया केंद्र मिलेगा.
क्यों थी इसकी जरूरत?
बता दें कि UPSC के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पिछले 5 साल के एग्जाम सेंटर के डेटा के एनालिसिस के बाद इस बात का पता चला कि दिल्ली, कटक, लखनऊ और पटना जैसे कुछ एग्जाम सेंटर्स सामान्य आवेदकों की मांग के कारण जल्द ही भर जाते हैं, जिसकी वजह से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विकल्प सीमित हो जाते हैं, जिससे उन्हें ऐसे विकल्प का चयन करना होता है, जो उनके लिए सुविधाजनक नहीं होते हैं और इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में ये फैसला उनके लिए बहुत फायदेमंद है.
अब मिलेगा मन-पसंद सेंटर
अध्यक्ष ने आगे कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि इस फैसले के बाद अब हर दिव्यांग उम्मीदवारों को अपनी मन-पंसद का सेंटर मिल पाएगा. हालांकि, इस दौरान उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि यात्रा दिव्यांग उम्मीदवार को बहुत प्रभावित करती है, जिसका असर एग्जाम पर भी पड़ता है.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










