
अरबों की दौलत, फिर भी पब्लिक बस में सफर...दुबई में भारतीय अरबपति की सादगी चर्चा में
AajTak
दुबई में बस से सफर करते लूलू ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय अरबपति एम ए यूसुफ अली का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है.
दुबई से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में लूलू समूह के चेयरमैन और भारतीय अरबपति एम ए यूसुफ अली को दुबई की एक पब्लिक बस में चढ़ते देखा जा सकता है. उनकी सादगी और अपनापन देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो में यूसुफ अली बस में चढ़ते ही ड्राइवर से हाथ मिलाते नजर आते हैं. वह ड्राइवर से हिंदी में कहते हैं,कैसे हो? ठीक हो? इसके बाद वह बस में बैठे अन्य यात्रियों से भी गर्मजोशी से बातचीत करते दिखाई देते हैं.
यह वीडियो सबसे पहले टिकटॉक पर सज्जाद फरदीस नाम के एक यूजर ने शेयर किया था. इसके बाद यह वीडियो इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें 'सबसे जमीन से जुड़े अरबपति' बताते हुए उनकी सादगी की जमकर सराहना कर रहे हैं.
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










