
Liver Health: लिवर के लिए क्या हैं 4 अच्छे और खराब फूड्स, Fatty Liver कैसे रहेगा दूर
AajTak
Liver Health: आजकल के दौर में खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है जो आगे चलकर काफी खतरनाक हो सकती है. हालांकि अगर आपने अपना खानपान ठीक कर लिया तो आप अपने लिवर को सेहतमंद और मजबूत रख सकते हैं.
Liver Health: लिवर हमारे शरीर के अहम अंग में एक है जो पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है, टॉक्सिंस को रिलीज करता है, हानिकारक केमिकल्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है. यह पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है. आजकल के दौर में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है.
हालांकि सही खानपान के जरिए लिवर को सेहतमंद और मजबूत रखा जा सकता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बता रहे हैं जो लिवर के लिए काफी अच्छे होते हैं.
लहसुन
लहसुन में एलिसिन होता है जो लिवर के एंजाइम को सक्रिय करते हैं. यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. आपको लिवर की हेल्थ के लिए रोजाना 2 कलियां लहसुन की खाली पेट चबानी चाहिए.
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां क्लोरोफिल से भरपूर होती हैं जो खून से विषैले तत्वों को सोखने की क्षमता रखते हैं और इनमें ग्लूटाथियोन भी होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है. हरी सब्जियां लिवर के लिए काफी अच्छी होती हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












