
एस्केलेटर पर गलत दिशा में चलना पड़ा महंगा, लंदन में महिला पर मुकदमा, मिल सकती है यह सजा
AajTak
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में एक महिला यात्री को रेलवे नियम तोड़ने के आरोप में अदालत का सामना करना पड़ रहा है. मामला एस्केलेटर पर गलत दिशा में चलने का है, जिसे ब्रिटेन के रेलवे नियमों के तहत अपराध माना जाता है.
भारत में यह घटना आम मानी जाती है. आपने कई बार देखा होगा कि लोग एस्केलेटर पर उलटी दिशा में चलने लगते हैं. कई बार यह जानबूझकर किया जाता है और कई बार नासमझी में. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके लिए किसी पर मुकदमा भी चल सकता है?
ऐसा ही एक मामला लंदन से सामने आया है, जहां एस्केलेटर पर तय दिशा के उलट चलने की कोशिश एक महिला को भारी पड़ गई. अब इस मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा चल रहा है और उस पर 1,000 पाउंड तक जुर्माना लगाए जाने की संभावना है. इस घटना ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नियमों और उनके सख्त पालन को लेकर लोगों को हैरान कर दिया है.
क्या है पूरा मामला?
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में एक महिला यात्री को रेलवे नियम तोड़ने के आरोप में अदालत का सामना करना पड़ रहा है. मामला एस्केलेटर पर गलत दिशा में चलने का है, जिसे ब्रिटेन के रेलवे नियमों के तहत अपराध माना जाता है.
32 वर्षीय मिशेला कोपलैंड पर आरोप है कि उन्होंने गुरुवार को साउथ-ईस्ट लंदन के नॉर्थ ग्रीनविच अंडरग्राउंड स्टेशन पर एस्केलेटर का इस्तेमाल तय दिशा के खिलाफ किया. आरोप पत्र में कहा गया है कि उन्होंने एस्केलेटर का इस्तेमाल या उसकी कोशिश की, लेकिन यात्रा की निर्धारित दिशा में खड़े होकर या चलते हुए नहीं.हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि मिशेला किस दिशा में चल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद मामला अदालत तक पहुंच गया.
अदालत में पेश हुईं, आरोप से किया इनकार

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










