Maa Lakshmi: घर में लक्ष्मी आने का संकेत है ये 5 शुभ चीजें दिखना, कंगाल भी हो जाते हैं धनवान
AajTak
Maa Lakshmi: शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया गया है. वास्तु के जानकार कहते हैं कि घर में लक्ष्मी जी के आगमन से पहले आदमी को कुछ शुभ संकेत दिखाई देने लगते हैं. आइए इन शुभ संकेतोंं के बारे में जानते हैं.
Maa Lakshmi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को सुख-संपन्नता, सौभाग्य और धन की देवी माना गया है. कहते हैं कि जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती है. वास्तु के अनुसार, कुछ खास संकेतों से आप घर में देवी लक्ष्मी की मौजूदगी का अंदाजा लगा सकते हैं. इन शुभ संकेतों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं कि ये शुभ संकेत क्या हैं.
शंख की ध्वनि यदि आपको सुबह-सुबह अचानक शंख की मधुर आवाज सुनाई दे तो समझ लीजिए कि आपके घर में लक्ष्मी का वास हो गया है. शंख पवित्रता और शक्ति का प्रतीक है. शास्त्रों में शंख को लक्ष्मी का भाई भी बताया गया है.
झाड़ू शास्त्रों में झाड़ू को भी माता लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है. इसलिए इसे हमेशा सम्मानपूर्वक रखने की सलाह दी जाती है. कहते है कि यदि सुबह घर से निकलते समय किसी को झाड़ू लगाते हुए देख लें तो मां लक्ष्मी की कृपा होने का इशारा होता है. यह आपके अच्छे दिन आने का इशारा हो सकता है.
खान-पान यदि आपके खान-पान में अचानक सुधार आने लगे तो समझ लीजिए आपके घर में लक्ष्मी का वास है. मसलन शराब, अंडा, मांस से परहेज और थाली में जूठा खाना न छोड़ना. यह परिवर्तन भी घर में पवित्रता बढ़ने और लक्ष्मी जी की कृपा आने का संकेत माना जाता है.
उल्लू का दर्शन होना उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना गया है. यदि किसी शुभ कार्य से पहले या संध्या काल में आपको उल्लू दिखाई दे जाए, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. यह धन की प्राप्ति और भाग्योदय का संकेत भी माना जाता है.
तुलसी यदि आपके घर में तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा हो जाए तो यह देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता का संकेत समझा जाता है. घर में तुलसी का हरा-भरा रहना आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने और धन की आवक बढ़ने का संकेत भी होता है. हर रोज सुबह तुलसी को जल अर्पित करें और शाम को उसके समक्ष एक दीपक जरूर जलाएं.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










