
किसी ने अपनी शादी तो कोई हनीमून का प्लान कैंसिल कर आया, कोलकाता में GOAT के लिए दिखी अनोखी दीवानगी
AajTak
लियोनेल मेस्सी के कोलकाता पहुंचते ही फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह दिखा. वहीं, एक नए-नवेले जोड़े ने उन्हें देखने के लिए अपना हनीमून तक रद्द कर दिया. 2010 से मेस्सी को फॉलो कर रहे इस कपल की दीवानगी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.
कुछ लोगों के लिए हनीमून ज़िंदगी का सबसे खास पल होता है, लेकिन फुटबॉल प्रेमियों के लिए मेस्सी उससे भी ऊपर. कोलकाता में लियोनेल मेस्सी के पहुंचते ही ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब एक नए-नवेले जोड़े ने अपने रोमांटिक हनीमून को टालकर फुटबॉल के जादूगर को देखने का फैसला कर लिया. दरअसल, लियोनेल मेस्सी जैसे ही अपने चार शहरों के GOAT इंडिया टूर के तहत कोलकाता पहुंचे, पूरे शहर में फुटबॉल का जुनून साफ नजर आने लगा. स्टेडियम और सड़कों पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखे.
हनीमून से ज्यादा जरूरी मेस्सी इसी बीच एक नए-नवेले जोड़े की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस कपल ने बताया कि उन्होंने मेस्सी को देखने के लिए अपना हनीमून तक रद्द कर दिया. महिला ने कहा कि उनकी शादी पिछले शुक्रवार हुई थी, लेकिन मेस्सी के भारत आने की खबर मिलते ही उन्होंने घूमने का प्लान टाल दिया. महिला ने बताया कि वह और उनके पति साल 2010 से मेस्सी को फॉलो कर रहे हैं. उनके लिए यह मौका बेहद खास है, क्योंकि इतने सालों बाद अपने पसंदीदा फुटबॉलर को करीब से देखने का सपना पूरा हो रहा है.
हनीमून बाद में, मेस्सी पहले एक अन्य वीडियो में पति ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेस्सी को देखना उनके लिए हनीमून से कहीं ज्यादा अहम है. उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को शादी के बाद पहले हनीमून की योजना थी, लेकिन मेस्सी के दौरे की खबर ने सब बदल दिया. इस कपल के लिए यह पल सिर्फ एक सेल्फी या मुलाकात नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने का सपना है. उनकी कहानी यह दिखाती है कि फुटबॉल और मेसी का क्रेज कुछ लोगों के लिए प्यार और हनीमून से भी ऊपर हो सकता है.
मेसी से मिलने के लिए शादी छोड़कर आया लियो मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में मची अफरा-तफरी के बाद एक प्रशंसक ने कहा:"आज मेरी शादी का दिन है, लेकिन मैं मेस्सी के लिए सभी रस्में छोड़कर यहां आया. फिर भी, व्यवस्था इतनी घटिया थी कि मैं उन्हें देख तक नहीं पाया."

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










