
केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अल्पाई, इस दिन होगी परीक्षा
AajTak
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से 2499 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अप्लाई करें.
सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शानदार भर्ती निकाली है. संगठन ने कुल 2499 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन 12 दिसंबर से शुरू हो गए हैं जो 26 दिसंबर को बंद हो जाएंगे.
गौर करने वाली बात ये है कि यह भर्ती सिर्फ उन कर्मचारियों के लिए है जो पहले से ही KVS में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर हैं. ऐसे में आदेवन का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर की ओर से 2 जनवरी, 2026 तक पूरा किया जाएगा. इसके लिए एग्जाम 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी.
इस तरह से बांटी गई हैं वैकेंसी
इस पद पर 2499 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा. इनमें जनरल के लिए 1712 पद, एससी के लिए 525 पद और एसटी के लिए 262 पद पर भर्ती निकाली गई है.
योग्यता पर देना होगा ध्यान
KVS में भर्ती के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता है. पीजीटी (संबंधित विषय में 50 फीसदी मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed ), टीजीटी ( ग्रेजुएशन, B.Ed और CTET पेपर 2 पास होना चाहिए). वहीं, अन्य पदों के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











