
Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन दौलत का लग जाएगा अंबार
AajTak
Saphala Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस साल 15 दिसंबर यानी कल सफला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु की आराधना करने पर सभी कार्यों में सफलता हासिल होती हैं. तो चलिए जानते हैं कि सफला एकादशी से किन राशियों पर श्रीहरि का आशीर्वाद बना रहेगा.
Saphala Ekadashi 2025: 15 दिसंबर यानी कल पौष मास की सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. सफला एकादशी के दिन श्रीहरि, मां लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-उपासना करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इस एकादशी के दिन जातक कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए अपने ईष्टदेवता का स्मरण करता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार सफला एकादशी बहुत सारे दुर्लभ संयोगों में मनाई जाएगी. इस दिन सोमवार का दिन, चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. इन तीनों शुभ संयोगों के कारण इस एकादशी का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. सफला एकादशी पर इस बार श्रीहरि के साथ भगवान शिव की भी उपासना की जाएगी. तो चलिए जानते हैं कि सफला एकादशी से किन राशियों का अच्छा टाइम शुरू होने वाला है.
मेष
सफला एकादशी मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी मानी जा रही है. श्रीहरि की कृपा से खुशियों की प्राप्ति होगी. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. करियर में ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे.
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए भी सफला एकादशी बहुत ही शुभ मानी जा रही है. यह दिन नए अवसरों से भरा रहेगा. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. आय में बढ़ोतरी पाएंगे. खर्चो पर भी नियंत्रण रहेगा. श्रीहरि और भोलेनाथ की पूजा करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










