
सुनसान सड़क, 4 बजे तड़के भी रेड लाइट पर इंतजार...दुबई में दिखा ऐसा ट्रैफिक डिसिप्लिन
AajTak
दुबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन होता दिख रहा है. लोग कह रहे हैं कि जब सिस्टम मजबूत होता है, तो लोग नियम मानने पर मजबूर हो जाते हैं-भले ही सुबह के 4 बजे ही क्यों न हों.
साफ-सफाई, सिविक सेंस और ट्रैफिक नियमों का सख्त पालन-विदेश जाने वाले कई भारतीयों को यही सबसे बड़ा फर्क महसूस होता है. दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इस अंतर को बेहद साफ तरीके से दिखाया गया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह वीडियो नेहा जायसवाल नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. क्लिप में रात करीब 4 बजे की एक लगभग सुनसान सड़क दिखाई देती है, जहां ट्रैफिक न के बराबर है. इसके बावजूद एक कार रेड लाइट पर पूरी तरह नियमों का पालन करते हुए रुकी नजर आती है. यही नजारा लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है.
वीडियो में ऑन-स्क्रीन लिखा है-यही वजह है कि दुबई रात 4 बजे भी अलग महसूस होता है, नियम तो नियम होते हैं.नेहा ने कैप्शन में भी यही बात दोहराई और दुबई की अनुशासित संस्कृति पर जोर दिया.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो देखने वालों के लिए सबसे चौंकाने वाली बात सड़क की खाली हालत नहीं थी, बल्कि यह थी कि ड्राइवर ने बिना किसी जल्दबाजी के सिग्नल हरा होने का इंतजार किया. कई लोगों ने इसे दुबई में नियमों के सख्त पालन और कड़े प्रवर्तन का उदाहरण बताया.
जुर्माना मायने रखता है

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










