
‘यूरोप में ऐसा नहीं देखा’, भारतीय स्लीपर बस ने जीता कनाडाई का दिल, Video
AajTak
कनाडा के रहने वाले जस्टिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका कैप्शन था-12 घंटे की भारतीय स्लीपर बस यात्रा.वीडियो में जस्टिन बस के अंदर चलते हुए उसके इंटीरियर को दिखाते हैं और हर चीज देखकर हैरानी जताते नजर आते हैं.
भारत की स्लीपर बसें अक्सर देश के भीतर सफर करने वालों के लिए आम बात हैं, लेकिन एक कनाडाई यात्री के लिए यह अनुभव इतना खास रहा. सोशल मीडिया पर इस सफर का उसने वीडियो शेयर किया.यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और लोग भारतीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
कनाडा के रहने वाले जस्टिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका कैप्शन था-12 घंटे की भारतीय स्लीपर बस यात्रा.वीडियो में जस्टिन बस के अंदर चलते हुए उसके इंटीरियर को दिखाते हैं और हर चीज देखकर हैरानी जताते नजर आते हैं.
स्लीपर बर्थ देख बोले-यूरोप में ऐसा कुछ नहीं
वीडियो में जस्टिन कैमरा बस की स्लीपर बर्थ की ओर घुमाते हैं, जहां आरामदायक बेड, कंबल और प्राइवेसी के लिए पर्दे लगे हुए हैं. वह कहते हैं कि यूरोप की बसें भारतीय स्लीपर बसों के सामने कहीं नहीं टिकतीं.जस्टिन आगे यात्रियों को मिलने वाली छोटी-छोटी सुविधाएं भी दिखाते हैं. वह स्नैक पैक, बोतलबंद पानी और सलीके से रखे बिस्तर को कैमरे में कैद करते हैं. इतना ही नहीं, वह अपने एक दोस्त को भी दिखाते हैं, जो आराम से स्लीपर पॉड में लेटा हुआ है. जस्टिन बताते हैं कि हर यात्री को अपनी अलग निजी जगह मिलती है.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











