
कॉलेज जाने के लिए प्लेन से करता है सफर! किराया बचाने के लिए छात्र का अनोखा फैसला
AajTak
कनाडा में पढ़ रहे एक छात्र ने वैंकूवर के महंगे किराए से बचने के लिए कैलगरी से फ्लाइट द्वारा कॉलेज आना-जाना शुरू किया, जिससे वह हर महीने करीब एक लाख रुपये की बचत कर रहा है.
महंगे किराए की समस्या आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई है. रहने के खर्च से बचने के लिए छात्र अलग-अलग जुगाड़ अपनाते हैं, लेकिन कनाडा के एक छात्र ने जो तरीका निकाला, वह सुनकर लोग हैरान रह गए. कनाडा में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने महंगे किराए से बचने के लिए घर लेने की बजाय हवाई जहाज से कॉलेज आना-जाना शुरू कर दिया. यह छात्र वैंकूवर की ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी (UBC) में पढ़ता है, लेकिन रहता है कैलगरी में.
मकान का किराया करीब 2500 डॉलर दरअसल, वैंकूवर में एक कमरे के मकान का किराया करीब 2500 डॉलर महीना है, जो छात्रों के लिए काफी ज्यादा है. ऐसे में टिम चेन नाम के इस छात्र ने कैलगरी से वैंकूवर फ्लाइट से आने-जाने का फैसला किया. हर राउंड ट्रिप पर उसका खर्च करीब 150 डॉलर आता है. कैलगरी से वैंकूवर की दूरी लगभग हैदराबाद से मुंबई जितनी है और फ्लाइट का समय सिर्फ एक घंटा है. टिम सुबह फ्लाइट से वैंकूवर जाते हैं, कॉलेज अटेंड करते हैं और रात को वापस कैलगरी लौट आते हैं. जनवरी महीने में उन्होंने ऐसे करीब सात सफर किए.
हर महीने हो रही एक लाख की बचत इस तरीके से टिम हर महीने लगभग 1200 डॉलर यानी करीब एक लाख रुपये की बचत कर रहे हैं. उनका कहना है कि फ्लाइट का खर्च वैंकूवर में रहने के किराए से कहीं कम पड़ता है. इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कुछ लोग छात्र की समझदारी और बचत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि बार-बार हवाई अड्डे जाना थकाने वाला हो सकता है. फिर भी, यह तरीका महंगे किराए से जूझ रहे छात्रों के लिए एक अलग सोच जरूर दिखाता है.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










