
Patna News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज 'भारत बंद', पटना में पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन
ABP News
Bharat Bandh: भाकपा माले के नेता सरोज चौबे ने बताया कि जिस तरह से सरकार श्रम विरोधी कानून लाई है और श्रमिकों के साथ धोखा किया गया है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal), केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में आज (12 फरवरी, 2026) भारत बंद का आह्वान किया है. बंद में कई बैंक यूनियन भी शामिल हैं. ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने अपने सदस्यों से इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है.
आंदोलन को INTUC, AITUC, CITU, HMS सहित कई राष्ट्रीय यूनियंस का समर्थन है. इसका मिलाजुला असर आज पटना की सड़कों पर भी देखने को मिला. कई बैंकों पर हड़ताल का बैनर लटका था. कुछ संगठनों ने सड़क पर उतरकर बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन में शामिल भाकपा माले के नेता सरोज चौबे ने बताया कि जिस तरह से सरकार श्रम विरोधी कानून लाई है और श्रमिकों के साथ धोखा किया गया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारत सरकार ट्रंप के सामने घुटने टेक दी है. इसकी लड़ाई हम लोगों ने आज से शुरू की है. आज एक दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल है. यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.
ट्रेड यूनियंस का कहना है कि नई नीतियां उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं. यूनियन के नेताओं ने कहा कि नए श्रम कानून से नौकरियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी. हायरिंग और फायरिंग के नियम आसान होंगे. सामाजिक सुरक्षा घटेगी और अनौपचारिक क्षेत्र के लाखों मजदूर कानूनी दायरे से बाहर हो जाएंगे.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












