
Patna: पति-पत्नी घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती
AajTak
पटना में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इसे पति-पत्नी घर में चला रहे थे. मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है. साथ ही दो महिलाओं को रेसक्यू किया गया है. ये भी बताया जा रहा है कि यहां कई सफेदपोश भी पहुंचते थे. यही वजह थी कि दबंग महिला घर में पति के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी.
बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. इसे पति-पत्नी अपने घर में चला रहे थे. इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है और आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं. इसके साथ ही दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है. बताया जा रहा है कि यहां कई सफेदपोश भी पहुंचते थे.
दरअसल, बिहटा के न्यू महावीर नगर इलाके में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी. इस पर दानापुर एएसपी अभिनव धीमान और थानाध्यक्ष डीएसपी अनु कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस दौरान युवक और युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में पाए गए.
दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया
इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं. इस कार्रवाई को लेकर एएसपी अभिनव ने बताया कि सूचना पर छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और उसके पति के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.
पति के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी महिला
संभावना जताई जा रही है कि पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं. ये भी बताया जा रहा है कि यहां कई सफेदपोश भी पहुंचते थे. यही वजह थी कि रानी नाम की दबंग महिला अपने घर में पति के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती थी. वो आरा और दूसरी जगहों से युवतियों को बहला-फुसलाकर लाती थी और उनसे जिस्मफरोशी कराती थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










