
Pat Cummins, CT 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस के खेलने पर सस्पेंस, कौन करेगा कंगारू टीम की कप्तानी
AajTak
हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने खुलासा किया कि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह फिट होने की बहुत कम संभावना है. अगर कमिंस समय पर फिट नहीं होते तो फिर स्टीव स्मिथ या ट्रैविस हेड में से किसी को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपी जा सकती है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब तक फिट नहीं हुए हैं. हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने खुलासा किया कि कमिंस की 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह फिट होने की बहुत कम संभावना है.
अगर कमिंस समय पर फिट नहीं होते हैं तो फिर स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड में से किसी को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपी जा सकती है. पीठ की चोट से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं, जबकि जोश हेडलवुड भी फिट नहीं हैं.
अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने वाले कमिंस टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं और उन्होंने अब तक अभ्यास शुरू नहीं किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके टखने की समस्या बढ़ गई थी.
आईसीसी ने एसईएन रेडियो (SEN Radio)पर मैकडोनाल्ड के हवाले से कहा, ‘पैट कमिंस किसी भी तरह से गेंदबाजी फिर से शुरू करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की संभावना बहुत कम है. इसका मतलब है कि हमें एक कप्तान की जरूरत है.’
उन्होंने कहा, ‘जब हम पैट (कमिंस) के साथ स्वदेश में चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम को लेकर चर्चा कर रहे थे तब स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड दो ऐसे खिलाड़ी थे जिनसे हम बातचीत कर रहे थे. कप्तानी के लिए हमारी इन दोनों पर नजर है.’ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी.
A captaincy conundrum and bowling reshuffle on the horizon? 🤔 Australia face crucial decisions ahead of #ChampionsTrophy 2025 ➡️ https://t.co/646oMGu8JQ pic.twitter.com/HJIiUk9M0Q

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











