
Parliament Winter Session Live: 'SIR पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती क्योंकि...', लोकसभा में अमित शाह ने बताई वजह
AajTak
Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा का गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे रहे हैं. लोकसभा में चुनाव सुधार पर दो दिन चर्चा हुई. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
लोकसभा में आज चुनाव सुधार पर दो दिन चर्चा हुई. चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, रविशंकर प्रसाद, असदुद्दीन ओवैसी समेत पक्ष-विपक्ष के कद्दावर नेताओं ने अपनी बात रखी. विपक्षी दलों के वक्ताओं ने ईवीएम की जगह बैलट से चुनाव कराने, मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली कमेटी में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और सीजेआई को भी शामिल करने की डिमांड की. गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में चुनाव सुधार पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










