
Parliament Budget Session: 'महिलाओं को सम्मानपूर्ण जीवन मिले इस पर सत्र में अहम निर्णय लिए जाएंगे', PM मोदी बोले मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे
AajTak
बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण में बजट सत्र के एजेंडे को लेकर कई बातें कहीं. पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ राष्ट्र की ताकत बनाने वाले कानून बनाए जाएंगे. महिला अधिकारों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,'इस सत्र में ऐसे कई निर्णय लिए जाएंगे, जिससे महिलाओं को सम्मानपूर्ण जीवन मिले.'
बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण में बजट सत्र के एजेंडे को लेकर कई बातें कहीं. पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ राष्ट्र की ताकत बनाने वाले कानून बनाए जाएंगे. महिला अधिकारों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,'इस सत्र में ऐसे कई निर्णय लिए जाएंगे, जिससे महिलाओं को सम्मानपूर्ण जीवन मिले.'
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में धन की देवी मां लक्ष्मी का स्मरण किया और समृद्धि की देवी की स्तुति की. उन्होंने कहा कि ये सदियों पुरानी परंपरा है. मां लक्ष्मी से कल्याण करने के साथ-साथ समृद्धि और विवेक भी देती हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यमवर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे.
बजट सत्र से जुड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों की भागीदारी के बाद देखने मिलता है ट्रांसफॉर्म
रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के बारे में बात करते हुए PM मोदी ने कहा,'जब विकास की तेज गतियों को प्राप्त करना होता है तो सबसे ज्यादा बल रिफॉर्म पर दिया जाता है. इसके बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर परफॉर्म करना होता है. इन दोनों प्रक्रियाओं के बाद लोगों की भागीदारी से हम ट्रांसफॉर्म देखते हैं.'
लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी सीतारमण

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










