
Palamu Violence: पलामू में रविवार तक बढ़ाई गई इंटरनेट पर रोक, चप्पे-चप्पे पर 1000 जवान तैनात
AajTak
Palamu Violence: पनकी में शिवरात्रि पर्व के लिए तोरण द्वार बनाने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान हुई ईंट-पत्थरबाजी में एक जूनियर पुलिस अधिकारी और चार कांस्टेबल सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. ऐतिहात के तौर पर पलामू जिले में बुधवार की शाम चार बजे से सभी तरह की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं.
Jharkhand News: पलामू जिले में सभी प्रकार की इंटरनेट सेवाओं पर रोक 19 फरवरी की सुबह 10 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है. डिप्टी कमिश्नर अंजनेयुलु डोड्डे ने बताया कि गुरुवार को पनकी के किसी भी हिस्से से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. अब तक 145 लोगों के खिलाफ नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जिला एसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पनकी में डेरा डाले हुए हैं, जहां पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने निवासियों के बीच विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च किया. इस दौरान स्कूल और बाजार बंद रहे.
डिप्टी कमिश्नर डोड्डे ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में लगभग 1000 जिला पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है.
दरअसल, पनकी में शिवरात्रि पर्व के लिए तोरण द्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान हुई ईंट-पत्थरबाजी में एक जूनियर पुलिस अधिकारी और चार कांस्टेबल सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे.
ऐतिहात के तौर पर पलामू जिले में बुधवार की शाम चार बजे से गुरुवार की शाम चार बजे तक सभी तरह की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. अब मौजूदा हालात को देखते हुए इंटरनेट पर रोक 19 फरवरी की सुबह 10 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है.
पलामू रेंज के आईजी राज कुमार लकड़ा के मुताबिक, झड़प के सिलसिले में अब तक पनकी पश्चिम पंचायत के एक पूर्व मुखिया नेहाल खान सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लकड़ा ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है, क्योंकि पनकी में पर्याप्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं.
उधर, बुधवार की रात बदमाशों ने एक घर के परिसर में बने पशुशाला में आग लगा दी. हालांकि, इस घटना में किसी मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचा. घटना के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार से सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










