
Pakistan tour of India, World Cup: क्या भारत आने से पहले डर गए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम? बयान में कही ये बातें
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अधिकतर सदस्य इससे पहले भारत में नहीं खेले हैं, लेकिन कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी टीम ने 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी की है. पाकिस्तान टीम के वीजा को सोमवार रात स्वीकृति मिल गई और टीम बुधवार को दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचेगी.
Pakistan tour of India, World Cup 2023: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. इसके लिए पाकिस्तान समेत सभी टीमों को वीजा मिल गया है और सभी ने भारत आना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान टीम बुधवार को दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचेगी.
मगर अपने पहले भारत दौरे से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले हम भारत में नहीं खेले हैं, लेकिन इसको लेकर ज्यादा दबाव भी नहीं ले रहे हैं. बाबर के इस बयान में भारत में पहली बार खेलने को लेकर उनका डर भी साफ दिख रहा है.
ज्यादातर प्लेयर पहली बार भारत में खेलेंगे
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अधिकतर सदस्य इससे पहले भारत में नहीं खेले हैं, लेकिन कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी टीम ने 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी की है. पाकिस्तान टीम के वीजा को सोमवार रात स्वीकृति मिल गई और टीम बुधवार को दुबई होते हुए हैदराबाद पहुंचेगी.
इससे पहले सिर्फ मोहम्मद नवाज और आगा सलमान ही भारत में खेले हैं. बाबर चोट के कारण 2016 में टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आ पाए थे.
हम ज्यादा दबाव नहीं ले रहे हैं: बाबर आजम

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












