
Pakistan Political Crisis: इस्लामिक देशों के संगठन में इमरान खान ने अलापा कश्मीर राग, क्यों?
AajTak
पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल जोरो पर है. संकट में इमरान को कश्मीर की याद आई. जी हां, इमरान सरकार के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश होने वाला है. 24 सांसदों की बगावत से सरकार पर संकट है. लेकिन संकट सुलझाने की जगह कल इस्लामिक देशों के संगठन Oraganisation Of Islamic Cooperation के सम्मेलन में इमरान कश्मीर का राग अलापते नजर आए. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सदस्य होते हैं, सरकार में बने रहने के लिए इमरान खान को 172 वोट चाहिए. अभी इमरान सरकार के पास 176 सांसदों का सपोर्ट है. इसमें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 155 सदस्य हैं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










