
'भारत निवेश लाता है लेकिन PAK...', ट्रंप के सहयोगी ने पाकिस्तान को दिखाया आईना
AajTak
अमेरिका के रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने पाकिस्तान की तुलना में भारत की आर्थिक और रणनीतिक अहमियत को रेखांकित किया है. उन्होंने कहा कि भारत न सिर्फ अमेरिका से निवेश लेता है, बल्कि वहां निवेश भी करता है, जबकि पाकिस्तान ऐसा नहीं करता.
अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पाकिस्तान और भारत की तुलना करते हुए साफ कहा है कि भारत की अहमियत को नजरअंदाज करना अमेरिका के लिए भारी पड़ सकता है. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने वॉशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की.
मैककॉर्मिक ने कहा कि पाकिस्तान की आबादी करीब 30 करोड़ है, लेकिन इसके बावजूद वह अमेरिका में कोई बड़ा निवेश नहीं लाता. इसके उलट भारत न सिर्फ विदेशी निवेश आकर्षित करता है, बल्कि खुद भी अमेरिका में बड़े स्तर पर निवेश करता है. उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक और रणनीतिक दोनों ही लिहाज से अमेरिका के लिए बेहद अहम साझेदार है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: बैलून जिस पर लिखा पाकिस्तानी एयरलाइंस का नाम... पुंछ में मिला संदिग्ध गुब्बारा
रिपब्लिकन सांसद ने भारत की टैलेंट क्षमता की भी खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ प्रतिभाशाली लोगों को विदेश नहीं भेजता, बल्कि वे लोग अमेरिका में अहम भूमिकाएं भी निभा रहे हैं. मैककॉर्मिक के मुताबिक, टेक्नोलॉजी, हेल्थ और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भारतीय टैलेंट अमेरिका की बड़ी ताकत बन चुका है.
इस कार्यक्रम में मौजूद भारतीय मूल के डेमोक्रेट सांसद अमी बेरा ने भी मैककॉर्मिक की बातों का समर्थन किया. अमी बेरा ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ कोई रणनीतिक साझेदारी नहीं बना रहा है. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिकी कंपनियां पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश नहीं कर रहीं, जबकि यही निवेश भारत में हो रहा है.
हाल के महीनों में अमेरिका और भारत के रिश्तों में कुछ तनाव देखने को मिला है. ट्रंप प्रशासन ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी तक पहुंच गया है. इसकी एक बड़ी वजह भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद बताई जा रही है.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.








