
'ट्रंप ने ईरान में मचाई तबाही... वो क्रिमिनल हैं', US प्रेसिडेंट पर खामेनेई ने साधा निशाना
AajTak
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए ट्रंप को ईरान में हुई मौतों, नुकसान और बदनामी के लिए जिम्मेदार ठहराया और उन्हें 'अपराधी' बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान में हालिया अशांति अमेरिका की साजिश है और ट्रंप ने खुद इसमें दखल देकर प्रदर्शनकारियों को उकसाया.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ट्रंप को ईरान में हुई मौतों, नुकसान और बदनामी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रंप को 'अपराधी' (Criminal) कहा. खामेनेई ने आरोप लगाया कि ईरान में हालिया अशांति के पीछे अमेरिका की साजिश है. उन्होंने कहा कि ईरान को युद्ध में घसीटने नहीं दिया जाएगा.
'प्रदर्शनकारियों पर कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी'
लोकल मीडिया 'ईरान इंटरनेशनल' के मुताबिक, खामेनेई ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी मुल्क को नुकसान पहुंचाया है और इसके लिए उन्हें अपराधी माना जाता है.' उन्होंने कहा कि ईरान सरकार स्तर पर संयम बरतेगा, लेकिन हिंसा के जिम्मेदार लोगों के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी.
खामेनेई ने कहा, 'मुल्क को युद्ध में नहीं झोंका जाएगा, लेकिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय अपराधियों को सजा जरूर दी जाएगी.' उन्होंने हालिया विरोध प्रदर्शनों को विदेशी ताकतों की ओर से प्रायोजित बताया और कहा कि यह पूरी अशांति अमेरिका की साजिश है और उसका मकसद ईरान पर कब्जा जमाना है.
खामेनेई ने ट्रंप पर साधा निशाना ईरानी सुप्रीम लीडर ने सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रंप ने खुद इस अशांति में दखल दिया, बयान दिए, उपद्रवियों को उकसाया और यहां तक कहा कि उन्हें सैन्य समर्थन दिया जाएगा.
ईरान के सर्वोच्च नेता ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने तोड़फोड़ करने वालों को ईरानी जनता के रूप में पेश किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह ईरानी जनता ने दंगों की कमर तोड़ी, उसी तरह इसके पीछे मौजूद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय साजिशकर्ताओं की भी कमर तोड़ी जाएगी.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.








