ईरान की कैद में फंसे 16 भारतीय क्रू मेंबर्स को मिलेगी राहत? दूतावास ने मांगा कांसुलर एक्सेस
AajTak
ईरान में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को लेकर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास लगातार ईरानी अधिकारियों से संपर्क में है. दूतावास ने कांसुलर एक्सेस, कानूनी सहायता और परिवारों से बात करने की परमीशन मांगी है.
ईरान में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविकों को लेकर तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी शेयर की है. भारतीय दूतावास ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि भारतीय नाविकों को कांसुलर एक्सेस और कानूनी सहायता प्रदान की जा सके.
भारतीय दूतावास के मुताबिक, जहाज एमटी वैलियंट रोअर को दिसंबर 2025 के मध्य में ईरान ने रोका था. दिसंबर में बंदर अब्बास पोर्ट सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ईरानी सरकार को पत्र लिखकर कांसुलर एक्सेस की मांग की थी. इसके बाद से कई बार लिखित औपचारिक पत्र और उच्चस्तरीय बैठकें हुईं, जिनमें तेहरान और बंदर अब्बास दोनों स्थानों पर बातचीत जारी रही.
भारतीय दूतावास ने ईरानी अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया है कि हिरासत में रखे गए भारतीय नाविकों को अपने परिवारों से संपर्क करने का अधिकार मिले. साथ ही, भारतीय मिशन जहाज की मालिक यूएई स्थित कंपनी और उनके ईरानी एजेंट्स से भी संपर्क में है ताकि क्रू को भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति बनायी जा सके.
यह भी पढ़ें: "खुला समंदर, गोलीबारी और गिरफ्तारी... तेहरान में फंसे 16 भारतीय नाविकों की दर्द भरी दास्तां
जनवरी की शुरुआत में जहाज पर खाना और पानी की कमी की सूचना मिलने पर भारतीय मिशन ने ईरानी नौसेना से तत्काल आपूर्ति की व्यवस्था कराई.
इसके अलावा, भारतीय वाणिज्य दूतावास दुबई भी जहाज मालिक कंपनी के साथ कोर्डिनेट कर रहा है ताकि नाविकों को बेहतर कानूनी प्रतिनिधित्व और आवश्यक सुविधाएं मिलती रहें. इस मामले को अब ईरानी न्यायिक प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है, और भारतीय मिशन ईरानी अधिकारियों पर दबाव बनाए हुए है ताकि कांसुलर एक्सेस जल्द मिल सके और मामले को जल्द निपटाया जा सके.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.








