
Pakistan Cricket Board: भारत को धमकी देने वाले रमीज राजा की छुट्टी तय! ये बनेंगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है. रमीज की जल्द ही अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है. पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया है कि रमीज की जगह नजम सेठी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बात के संकेत दिए हैं...
Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बड़ा बदलाव हो सकता है. पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह पूर्व पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी को फिर से अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इस बात का दावा पाकिस्तानी मीडिया ने ही किया है. यानी साफ है कि अब रमीज राजा ज्यादा दिन पीसीबी अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठ सकेंगे.
पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नए पीसीबी अध्यक्ष के लिए नजम सेठी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. इस बात के संकेत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक नजम सेठी ने शनिवार को ही लाहौर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की और साथ में लंच भी किया.
सचिव ने आदेश पीएम ऑफिस को भेज दिया
सूत्रों ने बताया, 'पीसीबी के 2014 के संविधान को बहाल किया जाना चाहिए. इसके बाद ही विभागीय खेलों को रिवाइव्ड किया जाएगा.' उन्होंने बताया कि अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्रालय (आईपीसी) के सचिव ने अध्यक्ष बदलने के मामले में जो आदेश था, उसे भी पीएम ऑफिस के लिए भेज दिया है. यानी अब जल्द ही इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है.
रमीज राजा पिछले साल यानी 2021 में ही पीसीबी अध्यक्ष बने थे. तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान थे. इमरान पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, जिन्होंने 1992 में वर्ल्ड कप भी जिताया था. इमरान ने ही रमीज को कमान सौंपी थी. मगर हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लचर स्क्वॉड चुनने को लेकर रमीज की जमकर आलोचना हो रही है.
इस तरह रमीज ने दी है भारत को धमकी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











