
Pakistan Cricket Board: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, मैच फीस में हुआ भारी इजाफा
AajTak
पीसीबी ने सभी प्रारूपों के मैच फीस में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है. साथ ही नॉन-प्लेइंग मेम्बर्स के लिए मैच फीस को 50 से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2022-23 के लिए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह आफरीदी को सफेद और लाल गेंद दोनों कैटेगरी के ग्रेड-ए में रखा गया है. इसके अलावा पेसर हसन अली और सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें दोनों कैटेगरी के कॉन्ट्रैक्ट दिए गए है. यह पहली बार है जब पीसीबी विभिन्न प्रारूपों के लिए अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट दे रहा है. वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाई से लागू होंगे.
कुल 33 खिलाड़ियों ने पीसीबी से कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, जो पिछले साल के अनुबंध से 13 अधिक है. रेड-बॉल के लिए अनुबंधित दस खिलाड़ियों में अजहर अली को ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट मिला है. जबकि नसीम शाह और अब्दुल्ला शफीक को ग्रेड-सी और सऊद शकील को ग्रेड-डी अनुबंध दिया गया है. वहीं, आबिद अली, सरफराज अहमद, शान मसूद, और यासिर शाह ने ग्रेड-डी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया. इसके अलावा फवाद आलम और नौमान अली क्रमश: ग्रेड-बी और ग्रेड-सी में बने हुए हैं.
ग्यारह सीमित ओवर्स के खिलाड़ियों को व्हाइट बॉल कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की गई है. फखर जमां और शादाब खान को ग्रेड-ए में जगह मिली है. हारिस रऊफ को ग्रेड-बी, जबकि मोहम्मद नवाज को ग्रेड-सी में रखा गया है. वहीं,स शाहनवाज धानी और उस्मान कादिर ने ग्रेड-डी अनुबंध अर्जित किया है. आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर और जाहिद महमूद भी ग्रेड-डी में शामिल बाकी खिलाड़ी हैं.
लाल और व्हाइट बॉल कॉन्ट्रैक्ट: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह आफरीदी ( ग्रेड-ए), हसन अली (लाल गेंद ग्रेड-बी, सफेद गेंद ग्रेड-सी), इमाम-उल-हक (लाल गेंद ग्रेड-सी , सफेद गेंद ग्रेड-बी)
रेड बॉल कॉन्ट्रैक्ट (10):
ग्रेड ए – अजहर अली

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












