
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल... T20 टीम से बाहर किए जाने पर मोहम्मद रिजवान खफा, छोड़ सकते हैं कप्तानी
AajTak
मोहम्मद रिजवान की पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच आकिब जावेद से भी नहीं बन रही है. रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में पांच गेंदबाजों के साथ खेलने की इच्छा जताई थी. लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई.
पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय कुछ सही नहीं चल रहा है. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी, जहां उसे टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. टी20 सीरीज को पाकिस्तान ने 1-4 से गंवाया था, जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसका सूपड़ा साफ हो गया था.
पाकिस्तानी क्रिकेट में फिर हलचल...
अब पाकिस्तान क्रिकेट से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किए जाने पर नाराज चल रहे हैं. ऐसे में वो आने वाले दिनों में वनडे टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं. रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से जल्द ही मुलाकात करेंगे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीम की कम नहीं हो रही मुसीबत... ICC ने फिर सुनाई सजा, जानें पूरा मामला
पीसीबी के एक सूत्र ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, 'रिजवान को जैसे ही मौका मिलेगा, वह पीसीबी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और टी20 टीम से बाहर किए जाने पर स्पष्टता मांगेंगे. रिजवान मैच के दौरान खिलाड़ियों के चयन में अधिक शक्ति चाहेंगे. संभावना है कि अगर उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं मिली, तो वह वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं.'
मोहम्मद रिजवान की पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच आकिब जावेद से भी नहीं बन रही है. रिजवान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में पांच गेंदबाजों के साथ खेलने की इच्छा जताई थी. लेकिन अंत में पाकिस्तान ने चार गेंदबाज और दो पार्ट-टाइम गेंदबाज उतारे. रिजवान इस बात से खुश नहीं हैं कि उन्हें कप्तान बनाया गया और फिर प्लेइंग इलेवन के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं रही.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











