
Pak Vs Ban: बांग्लादेश में PAK क्रिकेटर्स का नाइटआउट, बाबर-आफरीदी आए नजर, Photos
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर गई हुई है. मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी नाइटआउट पर निकली. कप्तान बाबर आजम, शाहीन आफरीदी समेत टीम के लगभग सभी खिलाड़ी स्पॉट किए गए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर गई हुई है. मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी नाइटआउट पर निकली. कप्तान बाबर आजम, शाहीन आफरीदी समेत टीम के लगभग सभी खिलाड़ी स्पॉट किए गए. इस दौरान पाक खिलाड़ियों ने लजीज व्यंजनों का भी स्वाद उठाया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर इस इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं.
पीसीबी ने नाइटआउट का एक वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया है. इस वीडियो में अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक टीम को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं. मलिक ने अपने संबोधन में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन आफरीदी के उपलब्धियों की खूब तारीफ की. बाबर आजम इस कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.
शोएब मलिक ने कहा, 'इन उपलब्धियों से पता चलता है कि पूरी टीम एक चीज पर ध्यान केंद्रित कर रही है, वह है तीनों प्रारूपों में शीर्ष रैंकिग पर पहुंचना. मेरा विश्वास कीजिए, टीम व्यक्तिगत प्रदर्शन से नहीं, बल्कि एकजुट होकर टॉप पर पहुंचेगी.' खुद शोएब मलिक ने भी टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. स्कॉटलैंड के खिलाफ मालिक ने 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर पुराने दिनों की याद दिला दी थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












